कार्य में लापरवाही बरतने, बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर जेई निलंबित।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कार्य में लापरवाही बरतने, बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर जेई निलंबित।

Tuesday, July 23, 2024 | July 23, 2024 Last Updated 2024-07-24T04:11:50Z
    Share
कार्य में लापरवाही बरतने, बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर जेई निलंबित।


(जनपद सम्भल)चंदौसी अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ने कार्य में लापरवाही बरतने और ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर पवांसा विद्युत उपकेंद्र के जेई संतोष कुमार कौशल को निलंबित कर दिया है। निलंबन के बाद उन्हें बबराला डिवीजन के कार्यालय से संबद्ध किया है।

पवांसा विद्युत उपकेंद्र के जेई संतोष कुमार कौशल के खिलाफ काफी समय से शिकायत मिल रही थी। खासकर किसानों की समस्याओं को नजर अंदाज करने के आरोप थे।

इसके अलावा बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब हो जाते थे और विभागीय कार्य में भी रूचि नहीं लेते थे। इसकी शिकायत अधीक्षण अभियंता से की गई थी।

जिसको विभाग ने गंभीरता से लिया। सोमवार को एसई विनोद कुमार ने जेई संतोष कुमार कौशल को निलंबित करने के बाद बबराला डिवीजन के कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।

 एसई विनोद कुमार ने कहा कि विभागीय कार्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close