बाइक के आगे कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिरी पति-पत्नी, घायल
कुत्ते से टकराकर अनियंत्रित होकर फिसली बाइक,, पति पत्नी हुए घायल,, उपचार के दौरान पत्नी की हुई मौत
बिसौली - मंगलवार को मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर भटपुरा गांव के समीप बाइक के आगे कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिरी बाइक सवार पति-पत्नी हुए गंभीर रूप
से घायल सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने घायलों को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई
हम आपको बता दे कि जनपद बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के भटपुरा गांव के पास आज महेश मौर्या पुत्र राम प्रसाद मौर्य निवासी मणिनाथ बरेली अपनी पत्नी प्रेमलता मौर्य के साथ बाइक पर सवार होकर चंदौसी दवा लेने के लिए जा रहे थे
तभी भटपुरा गांव के समीप पहुंचते ही बाइक के आगे कुत्ता आ गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई जिसमें बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं वहां से निकल रहे राहगीरों ने जिसकी सूचना 108
एंबुलेंस को दी सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा घायल पति पत्नी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया गया है जहां उपस्थित डॉक्टरों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया