जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अधिकारियों संग किया प्रभावित ग्रामों का दौरा
जिलाधिकारी मनोज कुमार ने सोमवार को उप जिलाधिकारी सहसवान व अन्य अधिकारियों के साथ सहसवान क्षेत्र के कई गांव का दौरा किया ग्राम पंचायत सीतालिया पुख्ता बा उसके मुजरा नगला खागी नगला का निरीक्षण किया
पूर्ण ग्रामों के किनारे बाढ़ का पानी आ जाने से उन्होंने ग्राम वासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के निर्देश ग्राम प्रधान बा ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को दिए उन्होंने कहा कि जनहानि वी पशु हानि नहीं होनी चाहिए
इसलिए सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने प्रभावित ग्रामों के गांव वासियों से वार्ता कर उन्हें असद किया कि प्रशासन हर समय हर संभव मदद करेगा
उन्होंने अधिकारियों व प्रधानों को निर्देशित किया कि जिस स्थान पर ग्रामवासी अस्थाई रूप से रह रहे हैं वहां जल दवा प्रकाश आदि की व्यवस्था की जाए ताकि ग्राम वासियों को कोई परेशानी ना हो उन्होंने उप जिलाधिकारी सहसवान से कहा कि वह प्रभावित क्षेत्र का समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को समय से करना सुनिश्चित करें
ताकि किसी ग्रामवासी को परेशानी ना हो सिंचाई विभाग द्वारा कराए गए बाढ़ कार्यों का निरीक्षण किया लगभग चार करोड रुपए की लागत से कराए गए कार्यों में इस पर आदि का कार्य कराए हैं
उन्होंने निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए सहसवान क्षेत्र में बाढ़ के दृष्टिगत बाढ़ चौकियां क्रियाशील हैं जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा की ग्राम वासियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी