इंदरधनुषी रंग मे रंगेगा नाथ सर्किट ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

इंदरधनुषी रंग मे रंगेगा नाथ सर्किट ।

Wednesday, July 10, 2024 | July 10, 2024 Last Updated 2024-07-11T04:09:14Z
    Share
इंदरधनुषी रंग मे रंगेगा नाथ सर्किट ।

संबादाता आकाश बाबू

बरेली उत्तर प्रदेश । श्रावण मास के शुभारंभ से पहले शासन ने नाथनगरी बरेली को बड़ी सौगात दी है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वीकृत नाथ कारिडोर परियोजना के तहत 25 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी। परियोजना के तहत सातों शिव मंदिर को जोड़ने वाले मार्गों को इंद्रधनुषी रंग में रंगने का निर्णय लिया है।

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने नाथ कारिडोर में पड़ने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के एक ही डिजाइन और एकरूपता के साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

 इसके लिए सभी विभागों को सप्लीमेंट्री डीपीआर शासन को भेजने के साथ पर्यटन विभाग को कार्यदायी संस्था के चयन कर काम शुरू कराने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 250 करोड़ रुपये से सातों नाथ मंदिरों को जोड़ते हुए 32.5 किलोमीटर लंबा टूरिज्म सर्किट बनाने की स्वीकृति दी है।

परियोजना के तहत मंदिरों को जोड़ने वाले सर्किट को एक समान ही विकसित करने का निर्णय लिया। शिव के प्रतीक चिह्न, अलग-अलग पहचान के लिए डमरू, त्रिशूल, त्रिपुर, नंदी स्थापित किए जाएंगे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close