बदायूं इस बार अंधेरे में भी नजर आएंगे कांवड़िऐ, बाजार में आई चमकीले कलर की ड्रेस

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बदायूं इस बार अंधेरे में भी नजर आएंगे कांवड़िऐ, बाजार में आई चमकीले कलर की ड्रेस

Saturday, July 20, 2024 | July 20, 2024 Last Updated 2024-07-20T14:25:12Z
    Share
बदायूं इस बार अंधेरे में भी नजर आएंगे कांवड़िऐ, बाजार में आई चमकीले कलर की ड्रेस

 बदायूं 20 जुलाई।
शिव के जलाभिषेक के लिए भोलों की टोली जल लेने के लिए कछला गंगा घाट को रवाना होने लगी हैं। अभी हाईवे पर पहला सोमवार होने की वजह से कांवड़ियों की भीड नही,इक्का दुक्का टोलियां निकल रही है।

इन भक्तों की सुरक्षा और फैशन को ध्यान में रखकर इस बार मार्केट में डाक कांवड़ की नई ड्रेस उतारी गई है। चमकीले रंगों की ये ड्रेस अंधेरे में भी लोगों को दिखाई देगी। सावन के पहले ही दिन ही इन कपड़ों की खरीद में 25 फीसदी की तेजी आई है।

बदायूं के व्यापारी गोविंद ने बताया कि खरीदारी तो पहले ही शुरू हो गई थी। कांवड़ियों की टी-शर्ट और पाजामे के अलावा इस बार डाक कांवड़ के लिए नई ड्रेस आई है।

चमकीले और लाइट रंगों के इस्तेमाल से इसे बनाया गया है, जो अंधेरे में भी दूर से चमकेगा। कांवड़ यात्रा के बाद भी इस ड्रेस का इस्तेमाल सुबह की सैर या खेलने के लिए किया जा सकेगा। उधर, कांवड़ लेने जाने वाले भक्तों ने कुछ अलग दिखने के लिए छालनुमा गमछे और मास्क की जमकर खरीदारी की है।

युवा भक्ति में भरेंगे फैशन का रंग
शिव की भक्ति के साथ ही इस बार युवा भोले फैशन का भी जलवा बिखेरेंगे। युवाओं के लिए मार्केट में डिजाइनर कपड़ों के साथ ही एसेसरीज भी उतारी गई है। भोले के सामान की दुकान चला रहे दीपक ने बताया कि पैरों के लिए रंग-बिरंगे घुंघरूओं के साथ ही हाथों के ब्रेसलेट और स्फिटिक की मालाओं की बिक्री हो रही है।

इस दाम में है भोले का सामान:
उत्पाद………………दाम
कपड़े……………….200-600 रुपये
मास्क………………150 रुपये
वाटर प्रूफ पर्स……..40-100 रुपये
हैट…………………80-250 रुपये
एसेसरीज………….20-550 रुपये
गमछा…………….80 रुपये
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close