बहजोई महाविद्यालय बहजोई में राष्ट्रीय सेवायोजन इकाई के तहत "एक पेड़ मां के नाम
आज दिनांक 09.07.2024 दिन मंगलवार को बहजोई महाविद्यालय बहजोई में राष्ट्रीय सेवायोजन इकाई के तहत "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव अजय कुमार 'आयरन' तथा उपसचिव अजय कुमार
'तंबाकू' ने तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने महाविद्यालय के बगीचे में वृक्षारोपण के तहत वृक्ष लगाया। इसी कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए बताया
कि भीषण गर्मी से बचना हैं और पर्यावरण को बचाना हैं तो इसके लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता ने भी स्वयंसेवियों को संबोधित किया और बताया कि पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण अतिआवश्यक हैं।
कार्यक्रम के तहत ग्राम चितौरा के प्राथमिक विद्यालय में तथा ग्राम सादातवाड़ी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सागोन और शीशम के वृक्ष लगाए गए। कार्यक्रम में ग्राम चितौरा प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर अनेक पाल सिंह तथा ग्राम
सादातवाड़ी उच्च प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर अतुल कुमार का सहयोग रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ गौरव कुमार, श्रीनिवास सिंह यादव,
डॉ. बलवीर, मनोज कुमार यादव, संजय कुमार, प्रीति शर्मा, रामतीर्थ, निधि राघव, नेमपाल सिंह यादव, भुवनेश कुमार आदि मौजूद रहे।