विकास कार्यां में बदायूँ को बनाएं प्रथम, कांवड़ मार्ग हो सुगम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विकास कार्यां में बदायूँ को बनाएं प्रथम, कांवड़ मार्ग हो सुगम

Tuesday, July 16, 2024 | July 16, 2024 Last Updated 2024-07-16T13:24:06Z
    Share
विकास कार्यां में बदायूँ को बनाएं प्रथम, कांवड़ मार्ग हो सुगम
बदायूँ : 16 जुलाई। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने अधिकारियों को विकास कार्यों को गुणवत्तापरक ढंग से समय अंतर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित केपीआई रेटिंग में जनपद ए श्रेणी में आए तथा विकास कार्यों में बदायूं प्रदेश में प्रथम स्थान पर आए। इस भावना से सभी अधिकारी कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी फील्ड विजिट भी अवश्य करें।

विकास भवन सभागार में आहूत विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आगामी कावड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ियों के रास्ते में पड़ने वाले सभी मार्गों को ठीक कराया जाए, ताकि कांवड़ियों को कोई परेशानी व असुविधा ना हो।


मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह में से 89 प्रतिशत को रिवाल्विंग फंड दिया जा चुका है तथा इस कार्य में जनपद प्रदेश में 14वें स्थान पर है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में वर्ष 2022-23 व 2023-24 में कुल 25600 आवासों के निर्माण का लक्ष्य था जिसके सापेक्ष 1974 अपूर्ण है शेष को पूर्ण कर लिया गया है वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना में जनपद में 2407 आवास स्वीकृत थे जिसके सापेक्ष 173 अपूर्ण है शेष को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बीसी सखी में जनपद का बी रैंकिंग है।

इस अवसर पर पीएम कुसुम योजना, आरआरसी, निपुण अभियान सहित विभिन्न विकास कार्यों पर एक-एक कर चर्चा की गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close