जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान बलिदान हुए मोहित राठौर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान बलिदान हुए मोहित राठौर

Sunday, July 28, 2024 | July 28, 2024 Last Updated 2024-07-28T13:33:11Z
    Share
[7/28, 17:12] 𝙽𝙰𝚃𝙸𝙾𝙽𝙰𝙻 24 𝙻𝙸𝚅𝙴 𝙽𝙴𝚆𝚂: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान बलिदान हुए मोहित राठौर

देश की रक्षा के लिए बलिदान हुए सेना के जवान मोहित राठौर की शौर्यगाथा से बदायूं जिला गूंज उठा। रविवार को उनके अंतिम दर्शन के लिए हाथों में तिरंगा और पुष्प लेकर जिले के विभिन्न हिस्सों के लोग गांव तक पहुंचे।

अंतिम विदाई के दौरान बलिदानी की पत्नी और बहनें रो-रोकर बेसुध हो गईं। परिजनों ने किसी तरह उन्हें संभाला। सैन्य सम्मान के साथ बलिदानी को सलामी दी गई और फिर अंतिम संस्कार हुआ।

पिता नत्थू सिंह राठौर ने बहादुर बेटे को मुखाग्नि दी। हजारों लोगों के साथ जनप्रतिनिधि और जिले के आला अधिकारियों ने नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस्लामनगर क्षेत्र के गांव सभानगर में बलिदानी मोहित राठौर के अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी। युवा हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की

जय और शहीद मोहित राठौर अमर रहें के नारे लगा रहे थे। इस्लामनगर से उनके गांव तक पुष्पवर्षा कर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close