संवाददातासुमित कुमार
शिक्षिका ने पार कीं हदें... अनुसूचित छात्र को कमरे में बंद कर बर्बरता से पीटा. उधेड़ दी पीठ की खाल
बरेली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शिक्षिका ने छात्र के साथ बर्बरता की हदें पार कर दीं। आरोप है कि शिक्षिका ने कमरे में बंद कर छात्र को बेरहमी से पीटा था।
बरेली के नवाबगंज में पेड़ से जामुन और नींबू तोड़ने से मना करने पर शिक्षिका का गुस्सा अनुसूचित छात्र पर फूट पड़ा। शिक्षिका ने विद्यालय के कमरे में छात्र को जमकर पीटा।
जिससे उसकी पीठ पर घाव बन गए। परिजनों ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ क्योलड़िया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्र को मेडिकल के लिए भेज दिया है।