विश्व हिंदू महासंघ भारत शाखा रामपुर की ओर से अंबेडकर पार्क में किया गया एक बैठक का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विश्व हिंदू महासंघ भारत शाखा रामपुर की ओर से अंबेडकर पार्क में किया गया एक बैठक का आयोजन

Tuesday, July 23, 2024 | July 23, 2024 Last Updated 2024-07-23T11:25:15Z
    Share
विश्व हिंदू महासंघ भारत शाखा रामपुर की ओर से अंबेडकर पार्क में किया गया एक बैठक का आयोजन

रामपुर। विश्व हिन्दू महासंघ भारत शाखा रामपुर उत्तर प्रदेश की एक बैठक अंबेडकर पार्क पर हुई। इस अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाअध्यक्ष विष्णु सिंह ने कहा


 कि वर्तमान में कुछ मौलानाओं द्वारा पूरे भारत देश में इस्लामिक शासन लाने की दृष्टी से मुस्लिमों को हिन्दू धर्मांतरण के लिए जागृत किया जा रहा है


 जो कि अत्यधिक कायरतापूर्ण कार्य है। साथ ही जिला संरक्षक मास्टर रोशन लाल ने कहा कि मौलाना तौकीर रजा खुलेआम हिन्दुओं के गरीब व कमजोर तबके के लोगों बहला-

फुसलाकर एवं विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दिखाकर धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने का निडरता के साथ ऐलान कर देता है। जिस कारण हिन्दू सड़कों पर प्रदर्शन करने को तैयार रहें।

 साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवकी नंदन ने कहा कि ऐसे मौलानाओं से किसी भी हिन्दू को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।


विश्व हिन्दू महासंघ का प्रत्येक पदाधिकारी एवं सदस्य उनकी हर समस्या में उनके साथ खड़ा है। जिला कार्यकारिणी के मार्गदर्शक संतोष सिंह ने कहा कि जो मुस्लिम समुदाय के लोग अपने प्रतिष्ठानों पर हिन्दू देवी देवताओं के नाम रखकर अपना कारोबार संचालित कर रहे हैं।

उन सबको हिंदू धर्म में परिवर्तित हो जाना चाहिए। साथ ही इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जसविन्दर सिंह ने कहा कि वर्तमान में योगी सरकार ने कांवड़ रास्तों पर चाट-फल के ठेलों,


 होटल एवं ढाबों पर संचालक एवं कर्मचारियों का नाम अंकित करवाने के आदेश को अति सराहनीय बताया। इस अवसर पर धर्मपाल, उदल सिंह, सल्वेन्द्र कुमार , अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close