कांग्रेस ने यूपी की कानून व्यवस्था पर उठाये सबाल ।
संवाददाता आकाश बाबू
लखनऊ। पुलिस अभिरक्षा में मौत के मामलों को लेकर कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व अन्य नेताओं ने डीजीपी प्रशांत कुमार से भेंट कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
अलीगढ़ व शामली में भीड़ द्वारा की गई हिंसा की घटनाओं में भी कार्रवाई कराए जाने तथा ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की ओर से डीजीपी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में पुलिस हिरासत में मौत की घटनाएं बढ़ रही हैं।
लोकसभा में प्रस्तुत की गई एक रिपोर्ट के अनुसार देश में प्रतिदिन छह लोगों की मौत पुलिस अभिरक्षा में होती है। इसमें उप्र सबसे आगे है। वर्ष 2021-22 में केवल उप्र में 501 लोगों की मौत पुलिस हिरासत में हुई है।
राय ने फीराेजाबाद में 21 जून को पुलिस हिरासत में वंचित समाज के युवक आकाश सिंह जाटव की मौत, जालौन में बीते दिनों राजकुमार नाम के व्यक्ति की मौत तथा चित्रकूट में अंशु कुमार की संदिग्ध हालात में हुई