जन्माष्टमी मेले का आयोजन 27 अगस्त से शुरू
: एवं 31 अगस्त को दिखाएंगे जुगनू जादूगर हुनर
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं। प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा बगरैन मे कृष्ण जन्मोत्सव, नगर में निकाली जाएगी सुंदर झांकियां
बगरैन।कस्बे की काली माता मंदिर के समीप मंडी में लगने वाला श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मेले का आयोजन 27 अगस्त से परंपरागत तरीके से किया जाएगा। मेला अध्यक्ष राजीव पाराशरी ने
बताया की श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर लगने वाले परंपरागत मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ।उन्होंने बताया कि इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला 27 अगस्त दिन मंगलवार से शुरू होकर 31 अगस्त दिन शनिवार तक लगेगा।
इस क्रम में शोभा यात्रा व झांकियां 27 अगस्त दिन मंगलवार को निकाली जाएगीं। इसके अलावा मेले में बच्चों के लिए चरक झूले एवं अखाड़े की भी व्यवस्था की गई है। मेला अध्यक्ष राजीव पाराशरी ने बताया।
कि मेले में 31 अगस्त दिन शनिवार के लिए बाहर से आ रहे प्रख्यात जुगनू जादूगर अपना हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। इस कार्यक्रम की विशेष व्यवस्था की गई है ।
इस मौके पर मेला अध्यक्ष राजीव पाराशरी, अनुराग पाराशरी, विक्रांत पाराशरी, डॉक्टर सूरजपाल, आदि सभी सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।