राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में ''आम बजट 2024-25 के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम'' का आयोजन किया गया ।
बहजोई महाविद्यालय, बहजोई की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में ''आम बजट 2024-25 के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम'' का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में बजट से सम्बन्धित एक गोष्ठी का आयोजन किया गया
| गोष्ठी में विद्यार्थियों को बजट के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा सामान्य बजट 2024-25 में युवाओं के लिए चलाईं जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया |
इसके साथ ही वर्तमान केन्द्र सरकार द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण योजना, इंटर्नशिप योजना आदि के विषय में बताया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता ने विद्यार्थियों को बजट के विषय में विस्तार से जानकारी दी और बताया
कि आज के समय में यूथ पर ध्यान देना बहुत आवश्यक हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए वर्तमान सरकार ने विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की है। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों से कहा कि आज के समय में युवा डिग्री तो प्राप्त कर लेते हैं,
लेकिन उनमें स्किल की कमी रह जाती हैं, और यही समस्या बेरोजगारी का प्रमुख कारण बनती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए वर्तमान सरकार ने विभिन्न प्रकार की कौशल और इंटर्नशिप योजनाओं को वर्तमान बजट में सम्मिलित किया हैं ताकि हमारे यहा के युवाओं में स्किल की कमी न रहें और उन्हें आसानी से रोजगार प्राप्त हो सके।
महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव अजय कुमार "आयरन" ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की युवाओं से संबंधित योजनाओं के विषय में जानकारी दी तथा इसके साथ ही उन्होंने बताया की किस प्रकार सबका साथ, सबका विकास की राह पर चलते हुए वर्तमान बजट को तैयार किया गया है
और युवाओं के हितों का ध्यान रखा गया हैं। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य रामतीरथ ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ के डॉ. बलवीर सिंह,
भगवान सिंह चौहान, दीप्ति रानी, संजय कुमार, पूजा शर्मा, श्रीनिवास सिंह यादव, रामतीरथ, नेमपाल सिंह यादव, तृप्ति आर्य, भुवनेश कुमार, राजीव कुमार, तेजपाल, हीरा लाल आदि मौजूद रहे।