*नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद ।बदायूं*।बिसौली छात्र-छात्राओं को उत्साहित और आकर्षित करने के लिए चंद्रयान -3 की चांद पर लैंडिंग के दिन 23 अगस्त को शासन की ओर से नेशनल स्पेस -डे के रूप में घोषित किया गया ।
इस प्रथम दिवस के मौके पर कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में भी नेशनल स्पेस -डे के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें मॉडल प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं कृज प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम प्रमुख रहे।
वरिष्ठ एआरपी प्रभाकर सक्सेना ने इस बार की थीम चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना भारत की अंतरिक्ष गाथा के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया ।प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने प्रत्येक प्रतियोगिता में सक्रिय बच्चों से प्रश्न किये ।
प्रधानाध्यापक कुंवर सेन कहां की आज का दिन एक खास दिन है। क्योंकि आज के दिन सभी को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रेरित करने और जोड़ने के लिए डिजाइन किया गया है।
स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों ने नेशनल स्पेस- डे की वीडियो को भी देखा। कार्यक्रम में विद्यालय के सहायक अध्यापक उमेश चंद्र, चित्रा, हिमानी बाष्णेय ,प्रभाकर सक्सेना, वीरपाल सिंह और प्रधानाध्यापक कुंवरसेन के साथ-साथ सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।