बसपा से 35 साल पुराना नाता तोड़कर आजाद समाज पार्टी मे शामिल हुए अलीगढ़ के महेश् चौधरी।
संवाददाता आकाश बाबू
बसपा से निष्कासित चल रहे पार्टी के पूर्व मुख्य जोन कोऑर्डिनेटर महेश चौधरी अपने समर्थकों के साथ आजाद समाज पार्टी में शामिल हो गए।
शुक्रवार को मैरिस रोड स्थित एक होटल में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी सुनील कुमार चित्तोड़ व पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य व पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र सिंह व प्रदेश सचिव राम गोपाल ने महेश को समर्थको के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
महेश चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात कर पार्टी बसपा से 35 साल पुराना नाता तोड़ कर महेश चौधरी अपने समर्थक बसपा के पूर्व मंडल काेऑर्डिनेटर किशोर कांत, पूर्व जाेन कोऑर्डिनेटर जितेंद्र लोधी,
मंडल के पूर्व महासचिव जेमेश वाल्मीकि, पूर्व जिला संयोजक अरविंद कुमार नीटू, विधानसभा क्षेत्र बरौली प्रभारी राजकुमार गौतम, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष अतरौली हरि प्रकाश, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वीरी सिंह,
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राय साहब, मंडल महासचिव केपी राना मंडल, पूर्व जिला संयोजक हाथरस प्रताप सिंह सुमन आदि ने आजाद समाज पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है।
महेश चौधरी ने बताया कि वे वर्ष 1989 में कांशीराम के आंदोलन से प्रभावित होकर बसपा में शामिल हुए और 1995 में संगठन मंत्री, 2002 में बामसेफ का जिला संयोजक, 2007 में पश्चमी उप्र का जिलाध्यक्ष (प्रजापति समाज भाईचारा
कमेटी), 2009 में अलीगढ़ आगरा बरेली मंडल कोऑर्डिनेटर प्रजापति समाज, 2014 में अलीगढ़ मंडल के कोऑर्डिनेटर, 2016 में बरेली मंडल कोऑर्डिनेटर रहे।