विधुत उपकेंद्र बिसौली पर होगा अनिश्चित कालीन धरना- सतीश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विधुत उपकेंद्र बिसौली पर होगा अनिश्चित कालीन धरना- सतीश

Wednesday, August 7, 2024 | August 07, 2024 Last Updated 2024-08-08T06:50:49Z
    Share

विधुत उपकेंद्र बिसौली पर होगा अनिश्चित कालीन धरना- सतीश

बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने बिधुत उपकेंद्र बिसौली की तानाशाही को आड़े हाथ लेते हुए अनिश्चित कालीन धरना देने की चेतावनी देते हुए कहा जल्द ही तारीख निश्चित कर धरना लगाया जाएगा।


जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने बताया कई बार बिसौली बिधुत विभाग को लिखित सूचना दी जा चुकी है कि कई गांवों में विधुत लाइन जर्जर व आबादी के मकानों के ऊपर से गुज़र रही हैं इनको दूसरी तरफ शिफ्ट किया जाए।

बिधुत विभाग की अनदेखी की वजह से हादसे हो रहे हैं। आज सुबह बिसौली थाना क्षेत्र के गांव अजनावर में विधुत विभाग की लापरवाही से एक गाय हादसे का शिकार हो गयी उसकी तड़प तड़प कर मौत हो गयी।

भारतीय किसान यूनियन ने ये निर्णय लिया है जल्द ही बिधुत उपकेंद्र बिसौली के उपखण्ड अधिकारी का घेराव किया जाएगा व माँगें पूरी न होने तक अनिश्चित कालीन धरना लगाया जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close