जन्माष्टमी पर्व पर गाजे बाजे और आकर्षक झांकियां के सगं निकाली शोभायात्रा
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं।बगरैन। कस्बे में 27 अगस्त मंगलवार आज को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सुसज्जित देव झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।साथ ही धार्मिक शोभायात्रा में शामिल स्थानीय बैंड के साथ संगीत कलाकारों ने अपनी धुनों से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
यह शोभायात्रा कस्बे के स्थानीय सोमवार बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मुख्य मार्गो से होती हुई श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला काली माता मंदिर के परिसर में समापन किया गया ।इस शोभायात्रा में बाहर से आए कलाकारों में राधा कृष्ण,
श्री शनिदेव ,बाकें बिहारी, भगवान शंकर पार्वती, काली अखाड़ा ,वासुदेव का जोरदार अभिनय ने दर्शकों को कहा मन मोह लिया ।इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में चौकी इंचार्ज सुपेंद्र मलिक व पुलिस प्रशासन का सहयोग
खास सक्रिय रहा ।इस शोभा यात्रा में कस्बे के सभी संभ्रात लोग सुनील सर्राफ , इंद्रेश सुमन, पंकज सुमन, तेजपाल शर्मा, नीरज ,धर्मेंद्र, राजीव पाराशरी ,मनीष पाल, तेजपाल शर्मा, नीरज ,धर्मेंद्र, राजीव पाराशरी, सौरभ पाल आदि सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।