बड़ी खबर
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली थाना फतेहगंज पूर्वी में पुलिस प्रशासन के द्वारा कुछ वर्ष पूर्व थाने पर बेहतर विद्युत व्यवस्था बनाने के लिए थाना परिसर की छत पर सोलर प्लेट लगवाई गई थी
इन प्लेटों को थाना परिषद की छत से किसी ने गायब कर दिया शनिवार को इन सोलर प्लेट की चोरी होने की खबर जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तब थाना परिसर में रह रहे थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया ।
सोलर प्लेटे बेचे जाने का आरोप पुलिस कर्मियों पर लगाया जा रहा है सूत्रों के अनुसार कुछ प्लेटे तो स्टैंड से गायब हैं कुछ स्टैंड भी गायब कर दिए गए ।जब थाना परिसर के अंदर ही सरकारी संपत्ति सुरक्षित नहीं है तब आम आदमी कैसे सुरक्षित रह सकता है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक देहात दक्षिणी मानुष पारीक का कहना है कि उनको इस विषय में जानकारी नहीं है ।सोशल मीडिया पर इस संबंध का वीडियो वायरल हो रहा है मामले की जांच करवाते हैं तभी कुछ कहना सही होगा।