फड़ विक्रेताओं ने मिलक विधायक को सौंपा ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फड़ विक्रेताओं ने मिलक विधायक को सौंपा ज्ञापन

Tuesday, August 27, 2024 | August 27, 2024 Last Updated 2024-08-27T10:43:42Z
    Share
फड़ विक्रेताओं ने मिलक विधायक को सौंपा ज्ञापन
 
रामपुर। नगर मिलक की साप्ताहिक बाज़ार में फड़ लगाने वाले दुकानदारों ने भारतीय किसान संघ रामपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार के साथ मिलक विधायक राजबाला सिंह के आवास पर पहुंच कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा है।


 बताया कि नगर पालिका परिषद मिलक के बीचों बीच एक साप्ताहिक बाज़ार पिछले पचास वर्षों से अधिक समय से लगती आ रही है इस बाज़ार में हज़ारों फड़ दुकानदारों द्वारा सब्ज़ी व अन्य घरेलू उत्पादों की दुकानें लगाई जाती हैं।


 जिससे हज़ारों गरीब परिवारों का गुज़ारा इसी बाज़ार से चलता है। 
वर्तमान समय में नगर पालिका परिषद मिलक द्वारा उक्त साप्ताहिक बाज़ार को तहस नहस करके पक्की दुकानों का निर्माण कार्य बहुत तेज़ी के साथ कराया जा रहा है।


 जिस कारण बाज़ार में फड़ लगाकर अपना गुज़ारा करने वाले हज़ारों लोगों के सामने रोज़ी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। जबकि नगर पालिका परिषद मिलक को इसी साप्ताहिक बाज़ार से प्रति वर्ष लगभग छत्तीस लाख रुपए की आमदनी होती है

उसके बाबजूद भी इस साप्ताहिक बाज़ार को तहस नहस करके हज़ारों लोगों की रोज़ी रोटी छीन ली गई है। विधायक से मदद की गुहार लगाई है। ज्ञापन देने वालों में दिनेश मौर्य, यशपाल, मनोज कुमार, रामभरोसे,

जीशान, पारस, अमित, जितेन्द्र सफीक, नरेश, महेन्द्र पाल, कुलदीप, राजेंद्र, शाहनवाज, कासिम, मुकेश, नसीम, आकाश, राजपाल, रघुनंदन, देवेन्द्र, जितेन्द्र, डोरी लाल आदि लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close