सड़क पार कर रहे बाइक सवार की तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई बाइक सवार की मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सड़क पार कर रहे बाइक सवार की तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई बाइक सवार की मौत

Saturday, August 3, 2024 | August 03, 2024 Last Updated 2024-08-03T15:23:22Z
    Share
सड़क पार कर रहे बाइक सवार की तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई बाइक सवार की मौत

रामपुर। शहजाद नगर थाना क्षेत्र के धमोरा के पास सड़क पार कर रहे एक बाइक सवार को रामपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।


आपको बता दें मामला जनपद के थाना शहजादनगर क्षेत्र के झुनईया गांव निवासी दीपक पुत्र ब्रजेश रामपुर बरेली हाईवे स्थित मेघा नगला गांव के पास स्थित टाटा मोटर्स कंपनी में काम करता था। आज सुबह लगभग 12 बजे दीपक अपनी बाइक यूपी ए एम 8868 से अपने किसी काम से कहीं

जाने के लिए सड़क पार कर रहा था कि इतने में एक तेज रफ्तार यूपी 14 एमटी 4610 पिकअप टक्कर मार दी। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देख सड़क पर जा रहे राहगीरों ने एकत्रित होकर घायल हुए बाइक सवार को सड़क से उठाकर एक तरफ किया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान बाइक सवार दीपक की मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।

थाना अध्यक्ष हरेंद्र यादव ने बताया कि झुनईया निवासी प्रदीप पुत्र बृजेश सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया


जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला स्थल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close