झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से दो साल के बालक की मौत।
जनपद सम्भल के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रीठ में झोलाछाप के इलाज से गांव निवासी संजीव के दो साल के बेटे शिवांश की तबीतय बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
गांव रीठ निवासी संजीव गोलगप्पों का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।
संजीव ने बताया कि उसके सबसे छोटे बेटे दो वर्षीय शिवांश को बृहस्पतिवार की शाम को बुखार आया था। इसके बाद बच्चे की मां नेमवती उसे गांव के ही झोलाछाप के पास ले गई। जिसकी दवाई
खिलाने के बाद शिवांश के शरीर पर लाल दाने होने शुरू हो गए। शुक्रवार की सुबह दस बजे करीब बच्चे की हालत ज्यादा बिगड़ने पर सीएचसी चंदौसी लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बालक की मौत से मां नेमवती व अन्य परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। संजीव ने बताया कि उसके सबसे बड़े बेटे गोविंद, लक्ष्मी, मानवी में शिवांश सबसे छोटा था।