अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा कहा इलाज के दौरान दम तोड़ रहे मासूम।
संवाददाता आकाश बाबू
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भाजपा की प्रदेश सरकार को घेरा। एक बयान जारी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार दावे बड़े-बड़े करती है
लेकिन उनको अस्पतालों की हकीकत नहीं दिखाई देती है। मासूम इलाज के बिना दम तोड़ रहे हैं। भाजपा सरकार ने उन्हें बर्बाद करने का ही रिकार्ड बनाया है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि अस्पतालों में स्ट्रेचर और बेड न मिलने पर भटकने वाले मरीजों की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। सिद्धार्थनगर में 20 मिनट तक अस्पताल में बेटी को गोदी में लेकर पिता भटकता रहा फिर भी बेड नहीं मिला।
थक हारकर उसे फर्श पर लिटा दिया गया। गोरखपुर एम्स में मरीजों को स्ट्रेचर नहीं मिल रहा है। मरीजों को ओपीडी तक गोद में उठाकर परिजन लाने को विवश है।
सीतापुर का जिले का जिक्र करते हुए कहा कि जिले में अभी कुछ दिनों पहले अधेड़ व्यक्ति की वेंटीलेटर नहीं मिलने से मौत हो गई।