ब्लॉक चमरौआ में प्रमुख महोदया की उपस्थिति में लखपति दीदी सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ब्लॉक चमरौआ में प्रमुख महोदया की उपस्थिति में लखपति दीदी सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

Sunday, August 25, 2024 | August 25, 2024 Last Updated 2024-08-25T10:26:14Z
    Share
ब्लॉक चमरौआ में प्रमुख महोदया की उपस्थिति में लखपति दीदी सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

रामपुर। आपको बताते चलें कि जनपद के विकासखंड चमरौआ में आज दिनांक 25 अगस्त 2024 दिन रविवार को पूर्वाहन 11 से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गरिमामय उपस्थिति में लखपति दीदी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकासखंड के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की विशेष अतिथि के रूप में श्रीमति हरिवाला मा. प्रमुख क्षेत्र पंचायत चमरौआ रही।

कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के उपरांत लखपति दीदीयो को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती निहारिका जैन खंड विकास

अधिकारी चमरौआ के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री दानिश हबीब, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी, श्री तंजील एवं श्री माजिद ब्लॉक मिशन प्रबंधक की उपस्थिति रही।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close