सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर हुई मौत एक गंभीर रूप से घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर हुई मौत एक गंभीर रूप से घायल

Sunday, August 4, 2024 | August 04, 2024 Last Updated 2024-08-04T13:57:56Z
    Share
सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर हुई मौत एक गंभीर रूप से घायल

रामपुर। शाहबाद थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार तीन यवको में दो की मौके पर हुई मौत जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। 
आपको बता दें कि हादसे में जनपद मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव निवासी

शाहनवाजद(22), बिलारी थाना क्षेत्र के ही अहलादपुर गांव निवासी सचिन और कुशीनगर के हरिहर गांव निवासी दिनेश(25) तीनों दोस्त बिलारी क्षेत्र में फर्नीचर का काम करते थे।


फैक्ट्री से काम पूरा करने के बाद से सिसोना गांव आ रहे थे कि सैफनी के बिचपुरी मोड़ पर आकर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शाहनवाज और दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई

 जबकि सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे को देख एकत्रित भीड़ ने एंबुलेंस की सहायता से शाहनवाज और दिनेश को शाहबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


इसके अलावा मौके पर गंभीर रूप से घायल सचिन को निजी एंबुलेंस से मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत बेहद चिंता जनक बताई जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close