चेतना सेवा संस्थान के बैनर तले एक दिवसीय एचआईवी कैंप का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चेतना सेवा संस्थान के बैनर तले एक दिवसीय एचआईवी कैंप का आयोजन

Thursday, August 29, 2024 | August 29, 2024 Last Updated 2024-08-30T06:27:20Z
    Share

चेतना सेवा संस्थान के बैनर तले एक दिवसीय एचआईवी कैंप का आयोजन


मिलक-कमोरा- तहसील मिलक स्थित ग्राम कमोरा में चेतना सेवा संस्थान के बैनर तले आज एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। आयोजित कैंप में ओआर डब्ल्यू मोबिना कुरैशी तथा शाहिदा खानम द्वारा महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों एवं यौन रोग संबंधी जानकारी कैंप में उपस्थित महिलाओं को दी गई


 और महिलाओं में पनपने वाले गंभीर रोग एवं योन रोगों के प्रति महिलाओं को जागरूक किया गया। चेतना सेवा संस्थान की आउट रिच वर्कर मोबिना कुरैशी ने एचआईवी से संबंधित विस्तृत जानकारी महिलाओं को उपलब्ध कराते हुए बताया कि एचआईवी किस तरह फैलता है।

 कैंप में उपस्थित महिलाओं को एचआईवी के संबंध में संपूर्ण जानकारी देते हुए एचआईवी से बचने के उपाय भी बताए गए। कैंप में उपस्थित समस्त महिलाओं के ब्लड सैंपल स्लाइड पर लेकर मौके पर ही उनके स्वास्थ्य की जांच की गई

। और महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों की जांच की 
गईं । जांच में उपस्थित सभी महिलाएं स्वस्थ पाई गई। आयोजित कैंप में चेतना सेवा संस्थान प्रिवेंशन डिविजन


 रामपुर द्वारा आयोजित प्रोग्राम मैनेजर अंकित गुलाटी तथा फैजान कुरैशी और प्रमुख समाजसेवी एवं सभासद पुत्र रेहान अल्वी तथा आउट रिच वर्कर शाहिदा खानम और मोबिना कुरैशी एवं वरिष्ठ पत्रकार व लेखक शब्बन मियां आज़र उवैसी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close