पैगम्बर मुहममद साहब पर हुई अभद्र टिप्पणी से मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पैगम्बर मुहममद साहब पर हुई अभद्र टिप्पणी से मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त

Thursday, August 29, 2024 | August 29, 2024 Last Updated 2024-08-30T10:20:31Z
    Share
पैगम्बर मुहममद साहब पर हुई अभद्र टिप्पणी से मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त
*स्वार-रामपुर*- जनपद रामपुर तहसील स्वार के अंतर्गत मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों द्वारा विगत दिनों महाराष्ट्र नासिक के गांव पांचनाले में इस्लाम धर्म के पैगंबर हज़रत मुहम्मद साहब पर अभद्र टिप्पणी कर मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेंस पहुंचाने के मामले में आरोपी पर

 कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर मुस्लिम समाज से जुड़े गणमान्य लोगों एवं धर्म गुरूओं और वकीलों ने मिल कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसील स्वार उप जिलाधिकारी अमन देओल को सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।


दिए गए ज्ञापन में मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि इस्लाम धर्म के प्रवर्तक जनाब हज़रत मुहम्मद साहब पर अभद्र, अशोभनीय और अपमानजनक टिप्पणी कर इस्लाम धर्म को मानने वालों की आस्था को गहरा आघात पहुंचाया है।

 इस आपराधिक कृत्य से मुस्लिम समाज की सभी जातियों में आक्रोश व्याप्त है। हमारे देश में लोकतंत्र और संविधान पर प्रत्येक नागरिक की गहरी और मज़बूत आस्था है। महामहिम राष्ट्रपति इसके रक्षक होने के साथ-साथ न्याय की प्रक्रिया का पालन कराने के लिए सर्वोच्चय अधिकार प्राप्त हैं।
देश के नागरिकों की सामाजिक, धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। हज़रत मुहम्मद साहब ने सम्पूर्ण मानवता के लिए कार्य किये हैं

और उनका विराट व्यक्तित्व सदैव सम्पूर्ण मानव जाति का मार्गदर्शन कर जीवन को सदमार्ग दिखाता रहेगा। ज्ञापन में मांग की गई है कि हज़रत मुहम्मद साहब जैसे मानवता, दया और करुणा के प्रतीक प्रवर्तक पर टिप्पणी करने वाले आरोपी को यथाशीघ्र गिरफ़्तार कर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

 इस अवसर पर धर्म गुरु इमाम जामा मस्जिद मोहम्मद अहमद खतीबी, क़ारी शब्बन खाँ, मौलाना फिराग अहमद, क़ारी इमरान रज़ा, सैय्यद फरीद रज़ा हादी, मौलाना सादिक नईमी, अरशद वारसी, मौलाना सिराज रज़ा,

 सहित राशिद खान एडवोकेट, मोहम्मद जुनैद एडवोकेट, रिजवान अली एडवोकेट, मोहम्मद आसिफ एडवोकेट, रफीक अहमद एडवोकेट, एम दानिश एडवोकेट, आदि वकील मौजूद थे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close