बहजोई स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बहजोई में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बहजोई स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बहजोई में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और मेहंदी की कलाकृतियों को सुन्दर ढंग से हाथों पर उकेरा|
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया और मां सरस्वती को पुष्प अर्पित किए |निर्णायक मंडल ने मेहंदी प्रतियोगिता में एम.ए. की छात्रा चेष्टा वार्ष्णेय प्रथम, चारुल वार्ष्णेय द्वितीय और बी.ए. की छात्रा
कीर्ति तृतीय स्थान घोषित किया| निर्णायक मंडल में प्रो. (डॉ.) सीमा रानी, नेहा मलय, सुमन वार्ष्णेय रही | विजयी प्रतियोगियों और प्रतिभागियों को निर्णायक मंडल और अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया |
कार्यक्रम में अन्नू वार्ष्णेय, मंजू वार्ष्णेय, मधु गुप्ता, सीता देवी, विनीता गुप्ता, दीप्ति वार्ष्णेय, दीपा रस्तोगी आदि अतिथि के रूप में उपस्थित रही | महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से विद्यार्थियों के अन्दर छुपी हुई प्रतिभा को एक मंच मिलता है |
महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव अजय कुमार ‘आयरन’ ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया |