पुराने कांग्रेसी साथी पप्पू भाई के इंतकाल पर उनके घर पुरसा देने पहुंचे कांग्रेसी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुराने कांग्रेसी साथी पप्पू भाई के इंतकाल पर उनके घर पुरसा देने पहुंचे कांग्रेसी

Tuesday, August 27, 2024 | August 27, 2024 Last Updated 2024-08-28T06:36:35Z
    Share
पुराने कांग्रेसी साथी पप्पू भाई के इंतकाल पर उनके घर पुरसा देने पहुंचे कांग्रेसी
बदायूॅं वार्ड नंबर 27 मोहल्ला नई सारय निवासी शाहिद अली खान उर्फ पप्पू बेकरी वाले के इंतक़ाल हो जाने से उनके परिवार और मोहल्ले के लोगों के साथ साथ शहर में भी कुछ लोग गमगीन हैं

आज उनके निवास पर कांग्रेस पार्टी के कार्येवाहक शहर अध्यक्ष चौधरी बफाती मियाँ के साथ अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला अध्यक्ष हाजी नुसरत अली, और शहर उपाध्य्क्ष मशहूर शायर अहमद अमजदी बदायूॅनी के अलावा पार्टी के अन कार्येकर्ता मरहूम के निवास पर पहुंचे

और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत,और ,तसल्ली दी चौधरी बफाती मियाँ ने कहा पप्पू भाई ने कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत काम किया कई बार सभासद का चुनाव लडे हमें याद है 2006 का चुनाव कांग्रेस पार्टी के सिमबल पर लडे थे आप सियासत के साथ साथ समाज सेवा में भी बड चडकर हिस्सा लेते थे,

 अल्पसंख्यक विभाग के ज़िला अध्यक्ष हाजी नुसरत अली ने कहा मरहूम की शख्सियत का इसी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यहाँ बैठा हर व्यक्ति को उनके जाने का बहुत दुख है

 मरहूम के बचपन के साथी अहमद अमजदी बदायूॅनी उनके आखरी सफर तक उनके साथ रहे मरहूम का उनसे दिल का रिश्ता था यह सब बताते हुए वह भावुक हो गये

आखिर में सब ने अल्लाह से मरहूम के लिए मगफिरत की दुआ की और मरहूम के परिवार के हर सुख, दुख मे साथ रहने का आस्वासन दिया 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close