निवऀतमान विधायक ने भाजपा की एक विशाल बैठक में कार्यकर्ताओ को सदस्यता ग्रहण कराई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

निवऀतमान विधायक ने भाजपा की एक विशाल बैठक में कार्यकर्ताओ को सदस्यता ग्रहण कराई

Tuesday, August 27, 2024 | August 27, 2024 Last Updated 2024-08-28T06:52:51Z
    Share
म्याऊं /बदायूं -निवऀतमान विधायक ने भाजपा की एक विशाल बैठक में कार्यकर्ताओ को सदस्यता ग्रहण कराई

भाजपा म्याऊं मण्डल की कार्यशाला बैठक निवर्तमान विधायक धर्मेन्द्र शाक्य उर्फ पप्पू भईया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला कार्यकारणी के मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं को पहली सितम्बर से होने वाले पार्टी के सदस्यता अभियान के विषय में समझाया।


इससे पहले 2014 में पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। 31 अगस्त को सभी सदस्यों की सदस्यता रद्द हो जायेगी। पार्टी 1 सितम्बर से मिस्कॉल के द्वारा चरणवद्ध तरीके सदस्तया अभियान चलाने जा रही है।

1 सितम्बर से 25 सितम्बर तक इस अभियान का पहला चरण। 11 से 17 सितम्बर तक विशेष अभियान चलेगा। 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक दूसरा चरण और 16 से 31 अक्टूबर सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। 1 से 10 नवम्बर तक छूटे हुए

सदस्यों के लिए अभियान चलाकर पार्टी आने वाले दिसम्बर माह तक राष्ट्रीय स्तर से लेकर मण्डल स्तर तक संगठन को नया रूप दिया जायेगा। आने वाले चुनाव को लेकर पार्टी अपने संगठन को अभी से मजबूत करने पर पूरा जोर दे रही है।


 इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र राजपूत, आसिफ हुसैन पूर्व चेयरमैन सखानू, मण्डल महामंत्री पंकज पाठक व ओमपाल राजपूत मण्डल मंत्री ठाकुर रामू सिंह और म्याऊं मण्डल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close