पुलिस लाइन में घुसे में चोर, एटीएम तोड़कर कैश निकालने की कोशिश

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस लाइन में घुसे में चोर, एटीएम तोड़कर कैश निकालने की कोशिश

Saturday, August 17, 2024 | August 17, 2024 Last Updated 2024-08-17T16:34:13Z
    Share
सुमित कुमार


पुलिस लाइन में घुसे में चोर, एटीएम तोड़कर कैश निकालने की कोशिश

बरेली में चोर उचक्के बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पुलिस लाइन का है। यहां चोरों ने एटीएम की स्क्रीन तोड़कर कैश निकालने की कोशिश की। 

बरेली में चोर उचक्के किस कदर बेखौफ हो गए हैं, इसका उदाहरण पुलिस लाइन परिसर के अंदर हुई घटना से पता लगता है। पुलिस लाइन परिसर में स्थित एटीएम को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश की गई। शनिवार सुबह एटीएम की स्क्रीन टूटी मिली तो बैंक प्रबंधक को सूचना दी गई। शाखा प्रबंधक ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। 

पुलिस लाइन स्थित बैंक शाखा के प्रबंधक सौरभ त्रिवेदी के मुताबिक उनकी बैंक के साथ ही एटीएम मशीन भी लगी है। रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम में छेड़छाड़ की कोशिश की। सफल न होने पर उसने मशीन की स्क्रीन तोड़ दी। घटना पुलिस लाइन के अंदर हुई है इसलिए मामला और भी ज्यादा गंभीर है। कोतवाली में सौरभ की तरफ से मामला दर्ज किया गया है।


बाइक सवार लुटेरों ने महिला की चेन छीनी
प्रेमनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता सुनीता जुनेजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग सवा सात बजे वह हार्टमन मार्केट से अपने घर वापस जा रही थीं।

जब वह ऊषा वाटिका से पहले सोना सुपर मार्केट के पास पहुंचीं। तभी बाइक सवार दो लुटेरों ने गले में पड़ी सोने की चेन खींच ली। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार युवक रामलीला मैदान की ओर भाग गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 


ई-रिक्शा चालक और उसके साथी ने 50 हजार उड़ाए
ई-रिक्शा चालक और उसके साथी ने सवारी के 50 हजार रुपये उड़ा दिए और फरार हो गए। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नेकपुर वाल्मीकि बस्ती निवासी राजकुमार ने किला स्थित बैंक से 50 हजार रुपये निकाले थे।


 राजकुमार सिटी स्टेशन पर एक ई-रिक्शा में बैठ गए। उसमें पहले से एक आदमी बैठा था। चौपुला पुल पर ई-रिक्शा में बैठा व्यक्ति बोला कि वाहन का पहिया हिल रहा है। इसी बीच दोनों ने राजकुमार को नीचे उतार दिया और ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। उसी में उनके रुपये भी रखे हुए थे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close