नगर में हर्षोल्लास के साथ निकाली गई हिंदू स्वाभिमान तिरंगा यात्रा।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी में आज बृहस्पतिवार को स्टेशन रोड विद्या राइस मिल से प्रतिवर्ष की भांति आजादी की 78वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में देश प्रेम की भावना जगाने एवं राष्ट्र के प्रति राष्ट्रभक्ति जगाने के उद्देश्य से हिंदू स्वाभिमान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
जिसका शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक ने किया तिरंगा यात्रा में नगर के सभी राष्ट्र प्रेमियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्टेशन रोड विद्या राइस मिल से हुआ ।जो कि नगर में घूमते हुए भारत माता की जयकारों के साथ नेशनल हाईवे से होते हुए इसका समापन स्टेशन रोड पर हुआ। तिरंगा यात्रा भ्रमण के दौरान लोगों ने हर्षोल्लास के साथ जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वागत किया।।
कार्यक्रम के दौरान पवन राज मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक, संजीत कुमार मिश्रा, संजीव कुमार मिश्रा ,बंटू, डॉक्टर यशपाल सिंह ,विनोद प्रकाश मिश्रा ,रवि प्रकाश मिश्रा, वीरेश प्रकाश मिश्रा, पंकज अग्रवाल, संजय गुप्ता ,उपेंद्र सिंह कठेरिया ,नगर पंचायत के समस्त सभासद एवं कस्बा के समस्त गढ़मान्य नागरिक उपस्थित रहे।।