नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद।बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर लाल पुल के पास में हर साल की तरह इस बार भी मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। यहां पर बच्चों ने महिलाओं के साथ झूलों और चाट पकौड़ी का जमकर आनंद लिया। वहीं बहनों ने नदी में भुजरियां अर्पित की।
शहर के लाल पुल में शाम के समय रक्षाबंधन के अवसर पर हर साल मेला लगता है। एक दिवसीय मेले में दूर दराज से दुकानदार पहुंचे झूले वालों ने दोपहर बाद अपने झूले लगा लिए। अपराह्न 3:00 के बाद लोगों का लालपुर पर शोत नदी में भुजरिया अर्पित करने के लिए
पहुंचना शुरू हो गया। शाम होते-होते भीड़ उमड़ी तो मुख्य सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। हालांकि वहां पर तैनात पुलिसकर्मी रास्ते से भीड़ को हटाते रहे।
मेले में महिलाओं ने मीना बाजार से जमकर खरीदारी की। साथ ही बच्चों के साथ झूले और चाट पकौड़ी का आनंद लिया। मेला देर रात तक गुलजार रहा।