कांवड यात्रा- अब हाईवे पर आने वाली है सारजन डीजे और रावण की बहार,
उझानी बदायूं । सावन माह के तीन सोमवार पुलिस व प्रशासन ने शांति पूर्वक निपटा लिए। अब बचे दो सोमवार कछला से बरेली तक हाईवे पर डीजे की भरमार होगी।
झारखंड के डीजे सारजन डीजे रावण व शर्मा में घमासान के आसार हैं। जो पुलिस प्रशासन को चुनौती साबित होंगे। बताते हैं कि झारखंड का डीजे सारजन हरिद्वार से निकल चुका है। वहीं डीजे रावण भी आज मेरठ से ,
दोनों ही डीजे की प्रतिस्पर्धा को देखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई है। डीजे रावण कांवड़ नोएडा की है। यह पूरनपुर के युवाओ द्वारा संचालित होगी। डीजे सारजन झारखंड की कांवड़ है। इसे बरेली के कांवड़ियों की टोली लेकर आ रही हैं।
बताते चलें कि हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर कृष्ण पक्ष पर कांवड़ियों की जबरदस्त भीड़ रहती है। शुक्लपक्ष आते ही हाईवे से जलाभिषेक करने वालों की भीड कम हो जाती है। दिल्ली हाईवे से इस समय डीजे खाली हो चुके हैं तो वह कछला का रुख़ करते हैं ।
विभिन्न डीजे संचालकों ने बताया कि बरेली मथुरा हाईवे पर डीजे स्पर्धा की पूरी तैयारी की गई है। डीजे कसाना, डीजे अमर, डीजे चौधरी, डीजे शर्मा ग्रुप,
भी कछला की ओर प्रस्थान कर चुके हैं । माना जा रहा है कि सात प्रमुख डीजे ग्रुप एक दो दिन तक कछला में पहुंच जाएंगे।
हाईवे पर डीजे प्रतिस्पर्धा बर्षो बरस से हो रही है। तमाम पाबंदियों के बाद भी हर वर्ष यहां डीजे प्रतिस्पर्धा होती है। एक डीजे पर 500 से 700 युवकों की टोली डांस करती है। ऐसे में अत्यधिक साउंड के चलते युवा जोश से भर जाते हैं। घंटों तक प्रतिस्पर्धा चलती है।
बाईपास पर कांवड़ सेवा शिविरों में लगे डीजे के साथ भी प्रतिस्पर्धा की जाती है। जिस डीजे की साउंड अधिक होती है तो दूसरा डीजे वाला अपना साउंड बंद कर हार स्वीकार करता है और टीम आगे बढ़ जाती है।