श्री राम कथा से पहले निकाली भव्य कलश यात्रा
*नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद*।बदायूं।वजीरगंज ।नगर स्थित बाष्णेय धर्मशाला में बुधवार को श्रीरामकथा प्रवचन ज्ञान यज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व नगर में कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद कथा का वाचन त्रिदंडी स्वामी रामानुजाचार्य श्री स्वामी रामचंद्राचार्य ने किया ।
कथा स्थल बाष्णेय धर्मशाला में आचार्य हरिओम शर्मा ने वेद मंत्रों से कलश पूजन किया। बाद में 101 महिलाओं ने कलश रखकर नगर में कलश यात्रा निकाली।
इस दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यजमान प्रभाकर मिश्र, मुरली मनोहर गुप्ता, सतीश बाष्णेय
, रवि बाष्णेय ,अनिल गुप्ता ,राजीव जैकी, ,राम किशोर, शर्मा ,समेत अन्य लोग मौजूद रहे।