संस्कृत महोत्सव के छठे दिन हुआ प्रदर्शनी का आयोजन
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद।बदायूं। संस्कृत महाविद्यालय बेदामऊ वैदिक विद्यापीठ उत्तर प्रदेश संबंध संपूर्णांनंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी द्वारा आयोजित एवं उत्तर प्रदेश के शासन के अधीन सप्त दिवसीय संस्कृत
महोत्सव के छठे दिन आज विद्यालय में संस्कृत ग्रंथों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।जिसमें व्याकरण साहित्य वेद पुराण उपनिषद रामायण श्रीमद् भागवत गीता आदि ग्रंथों को प्रदर्शित किया गया।
संस्कृत ग्रंथों की प्रदर्शनी व्याकरण विभाग अध्यक्ष सर्वेश कुमार गुप्त एवं साहित्य विभाग अध्यक्ष शिव सिंह यादव के संरक्षण में लगाई गई ।विद्यालय संस्थापक एवं संरक्षक संस्कृत के प्रकांड विद्वान आचार्य वेद व्रत आर्य एवं विद्यालय के प्राचार्य वेद मित्र आर्य ने संस्कृत सप्ताह
महोत्सव के अंतर्गत विद्यालय में लगायी।संस्कृत ग्रंथों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा सभी संस्कृत के सहयोगियों के प्रति अपने अपने अनुवाद सहित उनका उत्साह वर्णन किया। कार्यक्रम का समापन शांति से किया गया
।इस अवसर पर आधुनिक विभाग के अध्यक्ष अंकित गुप्ता ,संस्कृत माध्यमिक में विद्यालय भदरौलिया से आए लोकेश चिम्मन लाल एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।