अटेवा ने चलाया सदस्यता अभियान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अटेवा ने चलाया सदस्यता अभियान

Saturday, August 17, 2024 | August 17, 2024 Last Updated 2024-08-17T10:24:31Z
    Share
अटेवा ने चलाया सदस्यता अभियान
बिसौली- अटेवा के जिला उपाध्यक्ष रजनीश चौधरी के आवास पर अटेवा के सदस्यता अभियान चलाया गया और जिसमें क्षेत्र के शिक्षकों और कर्मचारियों को अटेवा के जिला प्रभारी अनिल कुमार यादव की अगुआई में अटेवा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।


इस अवसर पर अटेवा के जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव ने कहा कि अटेवा निरन्तर पुरानी पेंशन की बहाली के लिए संघर्षरत है। उसी का परिणाम है


कि राजस्थान छत्तीसगढ़ व झारखंड में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है। वहीं कर्नाटक सरकार भी पुरानी पेंशन बहाली के लिए घोषणा करने जा रही है।


 इसी प्रकार संगठित होकर आंदोलन चलता रहेगा तो निश्चित ही उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में पुरानी पेंशन की बहाली तय है।अटेवा के जिला महामंत्री लल्लू सिंह ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन की बहाली नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव के पूर्व प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर बड़े आंदोलन किये जायेंगे, जिससे सरकार व राजनीतिक दलों पर सकारात्मक दबाव बनाया जा सके।


इस अवसर पर अटेवा के जिला सरंक्षक राकेश प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष,राजकुमार शर्मा,रजनीश कुमार चौधरी,जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव,रतेंद्र सिंह,शशि भाष्कर,अजय शाक्य, मनोज कुमार,आदि उपस्थित रहें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close