सहसवान: मुजरिया थाना क्षेत्र के नगला सलार मंदिर से घंटा चोरी
संवाददाता शहाना बी सहसवान
बदायूं : सहसवान घटना की जानकारी पर मंदिर के पुजारी सेवादार सत्यपाल सहित भारी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर पहुंच गए। मंदिर में चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला गुजरिया थाना क्षेत्र के नगला सलार का है गांव में नागेश्वर मठिया मंदिर है यहां बुधवार की रात को चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
गुरुवार की सुबह पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे भक्तों ने देखा कि मंदिर के घंटे गायब थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। बताया जा रहा है मंदिर से 60 से 70 घंटा चोरी हो गए हैं।
इसकी सूचना ग्रामीणों ने मुजरिया थाना पुलिस को दी है और कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई चोरी की घटना की पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।