सिपाही भर्ती की परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज की बसें फिर कम पड़ी
बदायूं। जिले में चौथी बार हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में परिवहन विभाग भी फेल हो गया। सिपाही भर्ती की परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज की बसें फिर कम पड़ गईं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ,
ये अव्यवस्था पिछली तीन परीक्षा में भी सामने आई थी। शुक्रवार को अभ्यर्थियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। कम बसें होने की वजह से अभ्यर्थी उनमें चढ़ने के लिए
जान जाेखिम में डालते नजर आए। भले ही परीक्षा को लेकर पुलिस से लेकर प्रशासन नजर बनाए हुआ था, लेकिन उनके आने-जाने को लेकर व्यवस्था ध्वस्त रही। इस ओर कोई देखने वाला भी नहीं था।
पहली पाली सुबह दस से शुरू होकर दोपहर करीब 12 बजे समाप्त हुई। इसके बाद रोडवेज चौराहे पर अभ्यर्थियों की भीड़ लग गई। कई को धक्कामुक्की के बाद सीट मिली तो कई
सिर्फ परिवहन विभाग के अधिकारियों को कोसते हुए नजर आए। कई को डग्गामार वाहनों और निजी बसों का सहारा लेना पड़ा। बसों पर चढ़ने के लिए खास मारामारी रही। इतनी भीड़भाड़ हो गई कि यात्रियों में धक्कामुक्की की नौबत आ गई।