11 अगस्त को मनौना धाम महंत जी महाराज हेलीकॉप्टर से कावडियो पर करेंगे पुष्प वर्षा
मनौना धाम से कछला घाट तक महंत जी महाराज हेलीकॉप्टर से करेंगे कावडियो पर पुष्प वर्षा
आवला - देश विदेश मे जीवन धाम के नाम से प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर मनौना धाम आवला वरेली श्याम भक्तो सनातनियो का सबसे वडा आस्था का केन्द्र है मनौना धाम महंत श्री ओमेन्द्र महाराज सनातन धर्म को जगाने का काम कर रहे है , पिछले वर्ष कावडियो पर मनौना धाम से आवला कुवरगाव वदायूं शहर उझानी शहर तथा कछला घाट तक सडक मार्ग से 11 कुंटल फूलो की वर्षा कर कावडियो का स्वागत सम्मान किया गया था , इस वर्ष 11 अगस्त को 11 बजे से मनौना धाम से हेलीकॉप्टर से आसमान से कुवरगाव कस्बा वदायूं शहर उझानी शहर तथा भागीरथी घाट कछला घाट पर कावडियो पर महंत जी महाराज पुष्प वर्षा करेंगे ,
वरेली मंडल मे पहली वार कावडियो पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी , हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के लिए वरेली तथा बदायू के प्रशासन से अनुमति के लिए आवेदन किया गया है जो एक दो दिन मे अनुमति पत्र जारी हो जायेगा , हेली पैड मनौना धाम मंदिर परिसर मे बनेगा , जहा हेलीकॉप्टर उतरेगा तथा पुष्प वर्षा के लिए उडान भरेगा ,
हेलीकॉप्टर से क्षेत्र मे पहली वार कावडियो पर पुष्प वर्षा होना चर्चा का विषय बना हुआ है तथा हिन्दू संगठनो मे खुशी की लहर है मनौना धाम महंत जी महाराज ने बताया कि जव से उत्तर प्रदेश मे योगी सरकार आई है तभी से कांवडियो पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जा रही है
योगी जी के मिशन को आगे वढाने के लिए मनौना धाम से हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने निर्णय लिया गया है चूकि बरेली मंडल मे कछला घाट से लाखो कांवडिया जल अभिषेक के लिए कावड लाते है