बाजार में दो आवारा सांड भिड़ने से मची अफरा -तफरी
संवाददाता : सर्वेश कुमार गुप्ता
*नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद ।बदायूं*।बिसौली। प्रदेश सरकार आवारा पशुओं को लेकर जनता की सुरक्षा के लिए तमाम लगातार घोषणाएं कर रही है ।फिर भी अधिकारियों की अनदेखी के चलते सड़कों पर आवारा सांड का आतंक देखने को मिल रहा है।
अब नगर में दो सांड के आपस में लड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नगर के बिल्सी रोड पर दो आवारा सांडों की भिड़ंत में राहगीर बाल बाल बचते दिख रहे हैं।
सांडों की कुश्ती से सड़क के दोनों तरफ अफरा तफरी मची रही ।यहां आए दिन आवारा पशुओं से परेशान राहगीर व दुकानदार इनको पकड़वाने की मांग कर चुके हैं ।
लेकिन आवारा गोवंश पशुओं को पकड़ा नहीं गया है ।वहीं आज वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है ।दो आवारा सांडों की लड़ाई से हाईवे जाम हो गया।