स्कूल में शिविर लगाकर हुआ: दिमागी बुखार का टीकाकरण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

स्कूल में शिविर लगाकर हुआ: दिमागी बुखार का टीकाकरण

Friday, August 30, 2024 | August 30, 2024 Last Updated 2024-08-30T14:11:29Z
    Share
स्कूल में शिविर लगाकर हुआ: दिमागी बुखार का टीकाकरण
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद।बदायूं। जीलाट पब्लिक स्कूल में जिला प्रशासन द्वारा आदेशित जापानी इंसेफेलाइटिस मस्तिष्क ज्वर (दिमागी बुखार) का टीकाकरण जगत ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पांच सदस्यीय टीम ने किया।

 इसमें एक साल से 16 साल तक के बच्चों का टीकाकरण अभिभावकों ने करवाया। प्रधानाचार्य ज्योति लता ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे


अभियान के अंतर्गत सभी अभिभावकों को अपने-अपने 16 साल से कम उम्र के बच्चों का टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए। जिससे कि भविष्य में इस बीमारी से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सके।

और टीकाकरण के माध्यम से पहले से ही रोकथाम किया जा सके। विद्यालय निदेशिका शोभा फ्रांसिस ने इस बीमारी से बचने के लिए विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close