पुत्रदा एकादशी पर मनौना धाम मे देश भर से उमडा भक्तो का सैलाव
पुत्रदा एकादशी व्रत रखने से संतान दोष मिटता है संतान प्राप्ति होती है - महंत जी महाराज
आवला - उत्तर प्रदेश के वरेली जिले मे श्री श्याम मंदिर मनौना धाम आवला वरेली मे प्रतिदिन हजारो की संख्या मे देश विदेश से श्याम भक्त आ रहे है । बाबा श्याम के दरवार मे सुबह 6 बजे से रात्री 10 बजे तक प्रसाद का भोग लगाकर दर्शन कर रहे रहे है ,
श्याम भक्त सुबह 7 बजे तथा शाम को 6:30 बजे आरती मे सम्मलित होकर श्याम जल के छीटे तथा प्रसाद प्राप्त कर रहे है शुक्रवार को पुत्रदा एकादशी के मौके पर मनौना धाम पर भक्तो का देश भर से भारी सैलाव उमड पडा श्याम भक्तो को कई घंटो लाइन मे लगकर कर दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।
मनौना धाम महंत जी श्री ओमेन्द्र महाराज ने बताया कि हिंदू धर्म मे एकादशी व्रत का महत्वपूर्ण स्थान है प्रत्येक बर्ष चौबीस एकादशिया होती है उनमे सावन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहते है पुत्रदा एकादशी व्रत रखने से संतान दोष मिटता है जो व्यक्ति संतान सुख से वंचित है
जिसे विवाह के काफी समय वाद भी कोई संतान नही हुयी है उसे सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत करना चाहिए पौराणिक कथाओ ने अनुसार सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत और भगवान विष्णु की पूजा करने से संतान प्राप्ति होती है भगवान विष्णु ने कहा पुत्रदा एकादशी की जो व्रत कथा सुनते है उनको वाजपेय यज्ञ के समान पुण्य फल मिलता है
महंत जी महाराज 4 दिन की नेपाल धार्मिक यात्रा के वाद धाम वापिस गुरुवार देर रात्री पहुच गये धार्मिक यात्रा के दौरान काठमांडू नेपाल स्थित पशुपति नाथ मंदिर मे दर्शन कर रुद्धअभिषेक किया ,
विराटनगर नेपाल स्थित वाबा श्याम के मंदिर मे दर्शन पूजा अर्चना कर दर्शन किए तथा भक्तो को आशीर्वाद दिया वही लखीमपुर खीरी के गोला ( छोटा काशी )मे प्राचीन ऐतिहासिक भगवान भोले नाथ के मंदिर मे दर्शन कर रुद्ध अभिषेक किया