फैंसी ड्रेस में कृतिका- प्रिसा -कनक ने बाजी मारी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फैंसी ड्रेस में कृतिका- प्रिसा -कनक ने बाजी मारी

Sunday, August 25, 2024 | August 25, 2024 Last Updated 2024-08-25T13:40:28Z
    Share
फैंसी ड्रेस में कृतिका- प्रिसा -कनक ने बाजी मारी

*नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं*।बिल्सी। नगर के श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने राधा कृष्ण के रूप में सज धज कर बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राइमरी वर्ग में निर्णायक


मंडल द्वारा कृतिका और प्रिसा एनसी क्लास को प्रथम देवांश, आस्था, परी तोषनीवाल को द्वितीय निमषा व वैष्णवी को तृतीय स्थान दिया गया। जूनियर वर्ग में कनक व अशफी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के सदस्य मुकुल मालपानी द्वारा सभी प्रतिभागियों को मिष्ठान खिलाकर प्रतियोगिता संपन्न कराई गई ।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर रोहतास कुमार


ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर आरोही, दीक्षा, अनीता, कुटमा, नीरेश, मांडवी माहेश्वरी, नरेश चंद्र, आलोक सक्सेना आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close