रोडवेज बस स्टैंड निर्माण -के लिए परिवहन निगम टीम ने किया निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रोडवेज बस स्टैंड निर्माण -के लिए परिवहन निगम टीम ने किया निरीक्षण

Tuesday, August 6, 2024 | August 06, 2024 Last Updated 2024-08-06T10:37:19Z
    Share
रोडवेज बस स्टैंड निर्माण -के लिए परिवहन निगम टीम ने किया निरीक्षण

*संवाददाता : सर्वेश कुमार गुप्ता* 

*नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद। बदायूं*।बिल्सी। क्षेत्र में चली आ रही रोडवेज बस स्टैंड की मांग अब शीघ्र पूरी होने जा रही है ।

आज एसडीएम पृवर्धन शर्मा की मौजूदगी में परिवहन निगम की टीम ने यहां पहुंचकर नगर के खैरी रोड पर स्थित सरकारी भूमि का निरीक्षण किया ।बताते हैं कि क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही रोडवेज बस स्टैंड की समस्या को दूर करने के लिए जनता लगातार परिवहन निगम के साथ क्षेत्र जनप्रतिनिधियों से मांग करती चली आ रही है ।


बिल्सी से निकलने वाले बिजनौर बदायूं स्टेट हाईवे संख्या 51 पर राज्य सड़क परिवहन निगम की कई बसें दिल्ली के लिए संचालित हैं। मगर क्षेत्र की जनता यहां पर रोडवेज स्टैंड की मांग करती रही है।


इस दौरान बरेली के सेवा प्रबंधक धनजी राम ,बदायूं डिपो के एआर एम अजय कुमार सिंह ,कार्यालय सहायक मयंक माहेश्वरी, लिपिक हिमांशु कुमार, लेखपाल हरिओम सिंह आदि मौजूद रहे। टीम ने बताया कि नगर में रोडवेज बस स्टैंड की स्थापना शीघ्र हो जाएगी।


 नगर में रोडवेज बस स्टैंड के लिए खेरी रोड पर भूमि को चिन्हित करने के साथ सारी औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैं। साथ ही इसके लिए 3 करोड़ और 44 लाख रुपए की धनराशि को स्वीकृत कर दिया गया है। निर्माण को लेकर चल प्रक्रिया से लोगों में खुशी का माहौल है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close