खाने में छिपकली गिरने से परिवार के चार लोगों की हालत बिगड़ी
24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत बुखारा में एक राजमिस्त्री के घर बने हुए खाने में छिपकली गिर गई। परिवार के लोगों ने भोजन किया उसके उपरांत परिवार के लोगों की हालात एकदम से बिगड़ गई
परिवार ने वीरवार की रात में मछली की सब्जी बनाई गई थी। हालत बिगड़ने के उपरांत किसी ने मछली की सब्जी को पलट कर देखा तो उसमें छिपकली की पूछ दिखाई दी जिस वजह से परिवार के लोगों की तबीयत खराब हो गई।
जिसमें परिवार के आविद उम्र 35 वर्ष, उनकी पत्नी मरियम उम्र 30 वर्ष ,बेटा आरिस 11 वर्ष,बेटी सोनम उम्र 14 वर्ष को तत्काल जिला अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया ।परिवार के व्यक्ति सद्दाम ने बताया
कि बारिश होने के दौरान घर में बिजली चली गई थी ।तब सोनम ने मोबाइल की लाइट में मछली पकाई थी। उसी समय छिपकली मछली में गिर गई होगी, इसी से परिवार के लोगों की हालत बिगड़ी ।।