हैंडपंप में लगाए गए तार में करंट आने से किसान की मौत, परिवार मे मचा कोहराम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हैंडपंप में लगाए गए तार में करंट आने से किसान की मौत, परिवार मे मचा कोहराम

Monday, August 26, 2024 | August 26, 2024 Last Updated 2024-08-26T07:51:52Z
    Share
हैंडपंप में लगाए गए तार में करंट आने से किसान की मौत, परिवार मे मचा कोहराम
थाना क्षेत्र के पटेरिया गांवों निवासी 35 वर्षीय नेकपाल के घर में हैंडपंप लगा है। रविवार सुबह जब वह हैंडपंप पर पानी पीने गया तो उसमें करंट आने पर गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे चीख पुकार मच गई।

 मौके पर परिजन व आसपास के ग्रामीण आ गए। उन्होंने उसे हैंडपंप से अलग किया और रेत के ढेर में दबा दिया। ग्रामीण उसे करीब पांच घंटे तक रेत के ढेर में दबाए रहे,

 ताकि वह ठीक हो जाए। हालत बिगड़ने पर उसको लेकर जिला अस्पताल भागे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

 नेकपाल खेती करके परिवार को पेट पालता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। ग्रामीण उसके बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close