नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का आरोप।
परिजनों ने खुद लड़का लड़की को ढूंढ निकाला।पुलिस से की कार्यवाही की मांग।
मुजरिया=एक गांव में विगत दिनों पूर्व एक नाबालिग लड़की को गांव के ही लड़के पर भगा ले जाने का मामला सामने आया है।लड़की के परजनों ने पुलिस से शिकायत की मगर कोई कार्यवाही न होने पर खुद खोजबीन की,और दोनो को ढूंढ निकाला।
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पिता ने बताया कि उसका परिवार देहरादून में रहकर काम करता है जो रक्षाबंधन पर अपने गांव आया हुआ था।
गांव का ही सुदीप पुत्र पप्पू भी देहरादून में मजदूरी करता है वो भी रक्षाबंधन पर गांव आया था।
गांव में आने पर रक्षाबंधन के अगले दिन सुदीप लड़की को बहलाफुसला कर भगा ले गया जिसकी सूचना 23तारीख को ही पुलिस को दी थी,
पीड़ित पिता ने बताया कि देहरादून में ही खोजबीन करते हुए लड़का और लड़की दोनो को परिजनों ने पकड़ लिया।
परिजनों ने लड़की को साथ लेकर रविवार को पुलिस थाना
जाकर कार्यवाही की मांग की लेकिन पुलिस द्वारा उल्टे पीड़ित को ही धमकाने का आरोप लगाया है।खबर लिखे जाने तक नाबालिग लड़की पुलिस की कस्टडी में ही है,जबकि आरोपी लड़के पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है।