बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के प्रति कट्टरता पर भाकियू नाराज
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद।बदायूं। भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत का आयोजन शनिवार को मालवीय आवास परिसर में किया गया। जिसका नेतृत्व बदायूं में रामचंद्र सिंह यादव जिला अध्यक्ष ने किया। युवा जिला अध्यक्ष राम लखन सिंह यादव ने इस पंचायत में जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की।
इसके अतिरिक्त बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय पर बहुसंख्यक समुदाय द्वारा मारा जा रहा है। उन्हें बेवजह परेशान कर रहे जिससे वहां के अल्पसंख्यक समुदाय के लोग काफी परेशान हैं ।
मौजूदा केंद्र सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के बारे में ध्यान देकर वहां हिंदू समुदाय को आवश्यक सहायता एवं राहत प्रदान करें। इस संबंध में भाकियू की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन प्रेषित किया गया।