भारतीय हलधर किसान यूनियन ने बिजली समस्या के समाधान की मांग की
बिसौली तहसील के ग्राम रहेडिया के किसानों में आक्रोश, जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
*बिसौली* 20 अगस्त 2024 भारतीय हलधर किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष *ठाकुर सजल सिंह राणा* ने बिसौली क्षेत्र में बिजली समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम रहेडिया मैं 100 के बी का ट्रांसफार्मर जिस पर तीन चक्की और एक ट्यूबवेल लगभग 125 कनेक्शन घरेलू लाइट संचालित है पिछले 30 दिनों से ट्रांसफार्मर जलने के कारण लगभग 125 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित है। ट्रांसफार्मर की क्षमता कम है लोड ज्यादा है इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ठाकुर सजल सिंह राणा ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही ट्रांसफॉर्म की क्षमता नहीं बड़ाई तो भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारी वा किसान देवता तहसील स्तर पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
ज्ञापन पर ठाकुर सजल सिंह राणा के साथ ही कई अन्य स्थानीय किसान देवता और सदस्यों ने हस्ताक्षर किए जिनमें डॉक्टर राहुल कुमार, राहुल गुप्ता, मनोज पंडित, मुकेश, अमरपाल, दीपक, सुदेश और बंटी चौहान प्रमुख हैं।
ठाकुर सजल सिंह राणा ने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की और कहा कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो भारतीय हलधर किसान यूनियन मजबूरन कड़ा कदम उठाएगी।