मनौना धाम के चमत्कार देश विदेश मे हो रहे है वायरल
पुलिस क्षेत्राधिकारी परिवार के साथ पहुचे मनौना धाम वाबा श्याम के किये दर्शन
आवला - वरेली मंडल की तहसील ऐतिहासिक क्षेत्र आवला के मनौना गांव मे स्थित श्री श्याम मंदिर मनौना धाम जीवन धाम के चमत्कार देश विदेश मे वायरल हो रहे है देश भर से तथा विदेशो से श्याम भक्त वाबा के दरवार मे दर्शन कर प्रसाद का भोग तथा अर्जी लगा रहे , तथा मनौना धाम महंत ओमेन्द्र महाराज से श्याम जल अभिमंन्त्रित कराके आशीर्वाद लेकर अपने कष्ट दूर कर रहे है, रविवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी विसौली सुनील कुमार का परिवार कस्वा इंचार्ज वजीरगंज जोगराज सिंह बगरैन चौकी प्रभारी बगरैन सुपेन्द्र मलिक मनौना धाम पहुचे
जहा वावा श्याम के दर्शन कर प्रसाद का भोग लगाया तथा महंत जी से आशीर्वाद लिया , मनौना धाम मीडिया प्रभारी ठा वेदपाल सिंह ने बताया कि मनौना धाम मे प्रति दिन हजारो श्याम भक्तो की भीड रहती है मंदिर निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है